Tree plantation on World Environment Day

पेड़ लगाना और पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए है आवश्यक: ढींडसा
**जेसीडी विद्यापीठ में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम**

सिरसा, 5 जून 2024: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जेसीडी विद्यापीठ में स्थित जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय के इको क्लब के द्वारा एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा थे, जबकि अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश द्वारा की गई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ढींडसा ने पौधारोपण करके किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भी सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और वृक्षारोपण के महत्व को समझाना था।

डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आज के दिन हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लेना चाहिए। पेड़ लगाना एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे न केवल पर्यावरण सुधरेगा, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित होगा। पेड़ लगाएं, पर्यावरण को बचाएं, यही हमारा संदेश होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) को अवशोषित करके और ऑक्सीजन (O₂) को रिलीज करके वायुमंडलीय संतुलन बनाए रखते हैं। प्रत्येक युवा पेड़ साल भर में लगभग 20 किलोग्राम CO₂ अवशोषित कर सकता है और लगभग 14 किलोग्राम शुद्ध ऑक्सीजन रिलीज कर सकता है।

डॉ. ढींडसा ने कहा कि पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना एक जिम्मेदारी है जिसे हमें गंभीरता से लेना चाहिए। पांच पेड़ लगाकर और उनकी पांच साल तक सही देखभाल करके, हम न केवल पर्यावरण को बचाने में मदद कर सकते हैं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। यह छोटा सा कदम एक बड़ी परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पृथ्वी हमारी पूंजी नही विरासत है। हमें और बेहतर स्थिति में अपनी आने वाली पीढ़ी को सोपनी चाहिए । उन्होंने कहा कि जेसीडी विद्यापीठ परिसर में कम से कम 1100 से पेड़ लगाए जाएंगे।

जेसीडी विद्यापीठ हमेशा से पर्यावरण संरक्षण और समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। इस पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यापीठ ने यह संदेश दिया कि शिक्षा संस्थान न केवल ज्ञान का प्रसार करते हैं, बल्कि समाज को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यापीठ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश ने कहा, शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। हमें यह समझना होगा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है जिसे हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।”

कार्यक्रम के अंत में डॉ. जय प्रकाश सभी को धन्यवाद दिया और पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की। उन्होंने सभी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनने का संदेश दिया।

JCDV Quiz