Online talent search competition

जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन
विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाओं में दिखाई अपनी प्रतिभा, अपनी कला के दम पर लूटी खूब वाहवाही

सिरसा 15 जनवरी, 2022: जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित शिक्षण महाविद्यालय के सभागार कक्ष में दो दिवसीय विद्यार्थियों की प्रतिभा को जांचने एवं परखने हेतु व उनका चयन करने के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ जेसीडी विद्यापीठ की प्रबंध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा द्वारा किया गया व कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश द्वारा की गई। इस दो दिवसीय ऑनलाइन प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, नृत्य, वीडियोग्राफी, एकल गायन, वाद्य यंत्र, मोनो एक्टिंग, प्रश्नोत्तरी, फोटोग्राफी, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन आदि अनेक प्रतिभाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा रानी, बी.एड. स्पैशल प्रथम वर्ष रही। कविता पाठ में प्रथम स्थान डिंपल, बी. एड. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान इंदु बाला, बी. एड. प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान जसप्रीत, बी. एड. द्वितीय वर्ष ने पाया। नृत्य में प्रथम स्थान जिया, बी. एड. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान, प्रेरणा अरोरा, बी. एड. प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान डिंपल, बी. एड. प्रथम वर्ष ने पाया। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी में प्रथम स्थान महिमा चौधरी बी.एड. प्रथम वर्ष तथा द्वितीय स्थान डिंपल बी.एड. प्रथम वर्ष ने हासिल किया। एकल गायन में प्रथम स्थान राजकुमार, बी.एड. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान अंकित कंबोज, बी.एड. स्पेशल प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान राजा बाबू बी.एड. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवदीप बी. एड. द्वितीय वर्ष तथा दूसरा स्थान अंकित कंबोज बी.एड. स्पेशल प्रथम वर्ष ने हासिल किया। मोनो एक्टिंग में प्रथम स्थान राहुल अरोरा, बी. एड. द्वितीय वर्ष तथा कमल शर्मा बी.एड. स्पेशल प्रथम वर्ष में पाया। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान विनोद कुमार बी.एड. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान संदीप कुमार बी.एड. द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान महिमा चौधरी बी.एड. प्रथम वर्ष ने हासिल किया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में हिमांशु सिंह बी.एड. द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा महिमा चौधरी बी.एड. प्रथम वर्ष में दूसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनू रानी बी.एड. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान डिंपल बी.एड. प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान सुमन बी.एड. द्वितीय वर्ष ने हासिल किया। कार्टून में प्रथम स्थान नैंसी बी.एड.प्रथम वर्ष तथा दूसरा स्थान डिंपल बी.एड. प्रथम वर्ष ने हासिल किया। रंगोली की विजेता महिमा बी.एड. प्रथम वर्ष रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डिंपल, बीएड प्रथम वर्ष तथा दूसरा स्थान तूशांत बी.एड. प्रथम वर्ष ने हासिल किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवांगन्तुक विद्यार्थियों की प्रारंभ में ही प्रतिभा जांच करके उनमें ओर अधिक निखार करके उन्हें एक बेहतर जीवन प्रदान करना है ताकि वे आगे चलकर कामयाबी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं आगे चलकर समाज, राज्य ही नहीं अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र की अलग पहचान कायम करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती हैं।

जेसीडी विद्यापीठ की प्रबंध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा का आंकलन होता है उनके अंदर छिपे हुए गुणों को बाहर निकालना बहुत आवश्यक है क्योंकि महाविद्यालय एक ऐसा मंच है जहां विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास होता है और वह सभी गुणों का अपने चरित्र में समावेश करके अपनी मंजिल को प्राप्त करता है। बदलते परिवेश में किसी भी समाज के विकास के लिये शिक्षा का बहुत ही महत्व है। बगैर शिक्षा के किसी भी समाज का सम्पूर्ण विकास सम्भव नही हो सकता है।

ऑनलाइन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कमलजीत कौर के नेतृत्व में करवाया गया।

JCDV Quiz