Exhibition Archives | JCD PG College of Education

Exhibition of Teaching Learning Material
जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय के विशेष बीएड के  छात्र अध्यापकों द्वारा  शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी का किया आयोजन ।

सहायक सामग्री विषय को स्थायी रूप से सीखने व समझने में होती हैं  सहायक : प्रोफेसर ढींडसा

सिरसा 30 जुलाई 2023: जन नायक चौधरी देवी लाल शिक्षण महाविद्यालय सिरसा में  विशेष बीएड  प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की दिव्यांग बच्चों से संबंधित शिक्षण प्रशिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया गया जिसका अवलोकन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश  व सेंट्रल यूनिवर्सिटी बठिंडा से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शंकरलाल बिका, उनके साथ आदर्श रिहैबिलिटेशन सेंटर भिवानी से रिंकू  द्वारा किया गया । इस मौके पर सभी विद्यार्थियों ने बारी-बारी से अपने हाथों से बनाए गए दिव्यांग बच्चों से संबंधित शिक्षण प्रशिक्षण सामग्री के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे इन बच्चों को विशेष  शिक्षा के माध्यम से समाज मैं समायोजन करते हैं । सभी ने विशेष बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

Teaching Learning Material Exhibition

See images »

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विशेष बीएड के  छात्र अध्यापकों द्वारा शिक्षण अभ्यास के दौरान तैयार की गई शिक्षण प्रशिक्षण सामग्री का प्रदर्शन करना था। उन्होंने कहा कि शिक्षण सहायक सामग्री से अधिगम-प्रक्रिया में छात्र अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। शिक्षण सहायक सामग्री को टीएलएम एवं टीचिंग एड्स के नाम से भी जाना जाता हैं। यह शिक्षण को प्रभावशाली बनाने का एक उत्तम साधन हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण और सीखने की सामग्री का उद्देश्य और महत्व पाठों को रोचक बनाना, सीखना आसान बनाना और शिक्षकों को अवधारणाओं को आसानी से व्यक्त करने में सक्षम बनाना है। सीखने की सामग्री सीखने का समर्थन करके शिक्षार्थियों की उपलब्धि में काफी वृद्धि कर सकती है।

जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ कुलदीप सिंह ढींडसा ने कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री की  प्रदर्शनी के आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा का आंकलन होता है उनके अंदर छिपे हुए गुणों को बाहर निकालना बहुत आवश्यक है । उन्होंने कहा कि कक्षा में शिक्षण सहायक सामग्री का उपयोग विशिष्ट अधिगम परिस्थितियाँ निर्माण के लिए किया जाता है क्योंकि ये शिक्षण-अधिगम को  एक प्रभावशाली तरीके से अवधारणाओं को प्रस्तुत करने में तथा स्वस्थ कक्षा सहभागिता को प्रोत्साहित करने के इलावा शिक्षार्थियों के विविध अधिगम आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करती हैं । प्रोफेसर ढींडसा ने  कहा कि सहायक सामग्री विषय को स्थायी रूप से सीखने व समझने में सहायक होती है और जहाँ शिक्षक का मौखिक वक्तव्य कम प्रभाव उत्पन्न करता है वही दृश्य सामग्री पाठ को रोचकता प्रदान कर उसे बोधगम्य बनाती है।

इस कार्यक्रम के आयोजन में असिस्टेंट प्रोफेसर राजपवन ,अनुराधा व मदन लाल का विशेष योगदान रहा । इस मौके पर कॉलेज का सभी स्टाफ मौजूद रहा।

The post Exhibition of Teaching Learning Material appeared first on JCD PG College of Education.